महराजगंज में दुबई से आए संदिग्ध को क्वारंटीन से उठाकर आइसोलेशन में भर्ती कराया

महराजगंज के परतावल क्षेत्र के माधोपुर गांव में बने क्वारंटीन से उठाकर एक संदिग्ध युवक को प्रशासन और पुलिस ने जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। केन्द्र सरकार से सूचना मिली थी कि दुबई से यह युवक जिन लोगों के साथ आया, उनमें से किसी की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। 

अचानक विशेष एंबुलेंस और पीपीई किट के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस युवक के साथ क्वारंटीन दो अन्य युवकों को इसकी जानकारी हुई तो वे बाहर भाग निकले। बताया जाता है कि यह युवक दुबई से तीन दिन पहले यहां आया था। उसे दो अन्य युवकों के साथ प्राइमरी स्कूल में बने क्वारंटीन वार्ड में रखा गया था। चर्चाओं के अनुसार उसने साथ रह रहे लोगों से कहा कि उसकी जांच नहीं हुई और उसके साथ वाले की जांच रिपोर्ट संदिग्ध है। इसको लेकर हड़कंप मच गया। इसी बीच केन्द्र सरकार से मिली सूचना के आधार पर शाम को एसडीएम सदर आरबी सिंह व सीओ देवेन्द्र कुमार गांव के प्राइमरी स्कूल पहुंचे। इस युवक को मेडिकल टीम सावधानीपूर्वक एंबुलेंस में बिठाकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गई।

कैसे पहुंचा था गांव, चर्चाएं तेज
इस युवक को आइसोलेशन ले जाने के बाद उसके आने को लेकर चर्चाएं होने लगीं। किस साधन से और कितने लोगों के साथ उसने यात्रा की? इसको लेकर भी चर्चाएं होती रहीं।

केन्द्र सरकार से सूचना मिली थी कि दुबई से जिन लोगों के साथ यह युवक आया है, उनमें से किसी में कोरोना पाजिटिव की रिपोर्ट आई है। इस सूचना पर इसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन में भेजा गया। इसकी जांच कराई जाएगी और तभी सब कुछ स्पष्ट होगा।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img