तब्लीगी मरकज में शामिल महराजगंज के 21 लोग क्वारंटाइन

महराजगंज: राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में महराजगंज जिले के 21 लोग शामिल हुए थे। इन सभी लोगों को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार की शाम महराजगंज के जिला महिला अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कराया है। उक्त लोग बीते 18 व 19 मार्च को तब्लीगी मरकज कार्यक्रम में शामिल होकर कामाख्या एक्सप्रेस से वापस घर चले आए। कोरोना संक्रमण की सूचना पर सभी लोगों ने बीते 21 मार्च से अपने को घरों में कैद कर लिया। पुलिस के सहयोग से सभी लोगों को तीन एंबुलेंसों के माध्यम से महिला अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि कोल्हुई थाना क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग निवासी नईम, इसरार, इनमिलदुल्लाह, आफताब, नदीम, मेराज व आफताब आलम, सोनपिपरी खुर्द गांव निवासी अताउल्लाह, अरशद व इमदादुल्लाह, एकसड़वा गांव निवासी आशिक अली, सदरुल हक, बड़हरा इंद्रदत्त गांव निवासी अब्दुल हसीन, नूर आलम व इब्राहिम व पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर फुलवरिया निवासी अशफाक, सलाउद्दीन, असरूद्दीन, इम्तियाज तथा इसी थाना क्षेत्र के विशुनपुर कुर्सियां निवासी निजामुद्दीन व वसीउल्लाह दिल्ली के तब्लीगी मरकज में शामिल हुए थे। इन लोगों की सूचना शासन से मिली थी। सूची के आधार पर सभी लोगों को चिह्नित किया गया है। इन्हें महिला अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया है। डीएम डा. उज्ज्वल कुमार व एसपी रोहित सिंह सजवान ने देर शाम कोल्हुई थाने पर पहुंच कर इस मामले में जानकारी प्राप्त की। सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने कहा कि क्वारंटाइन किए गए सभी लोगों की स्वास्थ्य टीम निगरानी कर रही है।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img