नेपाल पुलिस के अनुसार 200 से अधिक लोग दिल्ली के तब्लीगी मरकज के लिए गए थे
महराजगंज: राजधानी दिल्ली के तब्लीगी मरकज में शामिल होकर लौटे लोगों की तलाश अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में भी की जा रही है। नेपाल पुलिस ने मरकज से लौटे 20 लोगों को बारा और सप्तरी जिले से हिरासत में लेकर क्वारंटाइन के लिए भेज दिया है।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
इसके साथ ही उनके अन्य साथियों की तलाश में सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। नेपाल पुलिस के अनुसार 200 से अधिक लोग दिल्ली के तब्लीगी मरकज के लिए गए थे, जो वापस नेपाल आ चुके हैं। कोरोना जैसी महामारी देश में न फैले। इसलिए जल्द से जल्द सभी को पुलिस कस्टडी में क्वारंटाइन करने का फरमान नेपाल सरकार ने दिया है। नेपाल के सप्तरी और बारा जिले में गुरुवार को नेपाल पुलिस ने मदरसों में छापेमारी कर 20 लोगों को हिरासत में लिया है। बारा जिला के डीएसपी गौतम मिश्र व सप्तरी जिला के डीएसपी दीपक भारती ने बताया कि अभी तक नेपाल में तब्लीगी मरकज से लौटे 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनको स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में रखा गया है।





