यूपी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 869 पहुंची 10 हजार से ज्यादा लोग क्वारंटाइन
उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य के 75 में से 40 जिलों में लॉकडाउन की स्थिति को असंतोषजनक पाया है। इन जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने लखनऊ व गौतमबुद्धनगर (नोएडा) के पुलिस कमिश्नर के अलावा प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर लॉकडाउन के बाद कानून-व्यवस्था व कोरोना वायरस के प्रसार की स्थिति के आधार पर किए गए मूल्यांकन से अवगत कराया है। पत्र के साथ जिलावार सूची भी भेजी गई है, जिसमें 40 जिलों में लॉकडाउन की स्थिति को असंतोषजनक बताया गया है। संबंधित जिलों के अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने जिले की स्थिति का अध्ययन करते हुए जिले से संबंधित टिप्पणी के आधार पर लॉकडाउन का और कठोरता से पालन कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें।

जिलों में लॉक डाउन का यह मूल्यांकन कोरोना पीड़ितों की संख्या, जमातियों की संख्या, पुलिस पर हमले की घटनाओं, स्वास्थ्य व राजस्व टीम पर हमले की घटनाओं तथा अवैध शराब की बिक्री से जुड़े मामलों के आधार पर किया गया है। शासन ने असंतोषजनक की श्रेणी में मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, बदायूं, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर, बाराबंकी, सुलतानपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, जालौन, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, बस्ती, गोण्डा, बहराइच व बलरामपुर जिले को रखा है।
यूपी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 869 पहुंची-
उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या शनिवार को बढ़कर 869 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि ये संक्रमण कुल 49 जिलों से आए। प्रदेश में 20 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। प्रयागराज और बरेली से सभी लोग डिस्चार्ज हो गए हैं।
10 हजार से ज्यादा लोग क्वारंटाइन
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कुछ और जिलों में हॉट स्पॉट कम हो रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, आगरा और सहारनपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं । 1025 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। क्वारंटीन किए गए लोगों की संख्या 10814 है।







