छूट के दूसरे दिन सोशल डिस्टेंसिंग फेल, लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां

नौतनवा मंडी में तो हद हो गई, सैकड़ों की भीड़ सटकर की खरीददारी

जिले में कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिलने व लॉकडाउन में छूट के बाद लोग भारी संख्या में घर से बाहर निकलने लगे हैं। कुछ लोग को कोरोना के खतरे से बेपरवाह होकर इस कदर सड़क पर निकल रहे हैं, जैसे स्थिति सामान्य हो गई है। बाजारों व दुकानों पर भी सामानों की खरीदारी बेहद नजदीक खड़ा होकर की जाने लगी है। शहर में तो पुलिस ने मास्क नहीं लगान पर कुछ लोगों को कान पकड़कर उठक-बैठक कराकर गाड़ियों का चालान किया। लेकिन गांवों में लोग बेखौफ होकर निकले। इससे सोशल डिस्टेंस बिगड़ने के साथ ही लॉकडाउन की धज्ज्यिां उड़ गई।

मंगलवार को शहर से लेकर गांव तक कुछ ऐसी ही तस्वीर दिखी। प्रशासन ने कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन में ढील भी दे दी है। मंगलवार को दूसरे दिन छूट का मौका मिलते ही भारी संख्या में लोग सड़कों पर निकले। गाड़ियों के फर्राटा भरने, सड़कों पर चहल पहल व दुकानों- बाजारों में भीड़ अधिक होने से सोशल डिस्टेंस बिगड़ गया। लॉकडाउन की धज्ज्यिां उड़ गई। दोपहर 12 बजे तक पुलिस ने कुछ नहीं बोला। लेकिन 12 बजे के बाद लोगों को रोककर मास्क व आने जाने की पूछताछ की। मास्क नहीं लगाने पर कइयों को उठक बैठक कराकर वाहनों का चालान किया। भगवानपुर संवाद के अनुसार हाट स्पाट गांवों के तीन किलोमीटर तक तो लॉकडाउन पूरी तरह से है। लेकिन बहदुरी बाजार व अन्य स्थानों पर लॉकडाउन का असर नहीं दिखा।

नौतनवा मंडी में तो हद हो गई, सैकड़ों की भीड़ सटकर की खरीददारी

लॉकडाउन में छूट मिलते ही दूसरे दिन नौतनवा मंडी में लोगों ने तो सारी हदें पार कर दी। लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते हुए सामानों की खरीददारी की। बेहद नजदीक होकर सामानों की खरीददारी की। हद तो तब हो गई जब लोग बिना मास्क के ही सटकर खड़े होकर लेनदेन किया। पुलिस भी सबकुछ जानते हुए भी अनभिज्ञ बनी रही। इससे यदि एक भी व्यक्ति में कोरोना का वायरस मिला तो कईयों को यह बीमारी होने का खतरा बना हुआ है। पूरे मंडी में सामान्य दिनों जैसा हाल दिखा। लोगों ने कोरोना को भूलकर खरीदारी की।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img