नसीरुद्दीन शाह के अस्पताल में भर्ती होने की उड़ी अफवाह, बेटे विवान शाह ने बताई सच्चाई

पिछले दो दिन में बॉलीवुड ने दो महान फिल्मी कलाकारों को खोया है। पहले बुधवार (29 अप्रैल) को इरफान खान का निधन हुआ और फिर उसके बाद (30 अप्रैल) ऋषि कपूर ने सिनेमा की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। इन दोनों के निधन से पूरा देश शोक में डूब गया। अभी इनके निधन से लोग उबरे ही नहीं थे कि इसी बीच सोशल मीडिया पर अब ऐसी खबर वायरल होने लगी जिससे हर कोई हैरान और परेशान हो गया है। अफवाहें थी कि बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी बीमार हैं और उन्हें क्रिटिकल कंडीशन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि यह खबर फेक खबर निकली। इस बात की पुष्टि उनके बेटे विवान शाह ने की और कहा कि मेरे पिता एक्टर नसीरुद्दीन शाह बिल्कुल स्वस्थ हैं और वह अस्पताल की जगह अपने घर पर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। 

विवान शाह ने ट्वीट कर लिखा, ‘सब ठीक है। बाबा एकदम ठीक हैं। उनके स्वास्‍थ्य को लेकर की जा रही हैं बातें गलत हैं, अफवाह हैं। उन्होंने इरफान और चिंटूजी के लिए प्रार्थना की है। वो दोनों को बहुत याद कर रहे हैं। उन्होंने दोनों परिवारों के लिए अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं। हम सभी दिल से दोनों के लिए दुखी हैं। उनके जाने से महान क्षति हुई है।’ 

विवान से पहले नसीरुद्दीन के मैनेजर ने इस खबर को गलत बताते हुए कहा था कि सोशल मीडिया पर जो भी अफवाहें अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को लेकर चल रही हैं वह गलत हैं। नसीर साहब अपने घर में हैं और एक दम खैरियत में हैं। वहीं वो भी इन खबरों से थोड़ा परेशान हैं।’

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img