10 साल के किशोर को सिद्धार्थनगर की ओर से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया
धानी-फरेंदा हाईवे के सिकडा चौराहे के पास शुक्रवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। साइकिल से घर जा रहे एक 10 साल के किशोर को सिद्धार्थनगर की ओर से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। क्षेत्र के बेलसड़ निवासी श्रवण चौहान का मकान सिकडा चौराहे पर भी है। श्रवण का छोटा बेटा सुजीत शुक्रवार की शाम अपने घर बेलसड़ से साइकिल से सिकडा चौराहे वाले मकान पर जा रहा था। इसी दौरान सिद्धार्थनगर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया।
- छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा
- डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने रोहिन नदी के तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण
- निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव
- सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट
- आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।
इस हादसे में सुजीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही धानी बूथ पर तैनात पुलिस ने ट्रक को रोक लिया, लेकिन चालक फरार हो गया। इस हादसे के बाद किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चौकी प्रभारी कमलेश प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि बृजमनगंज एसओ विनोद कुमार राय भी पहुंचकर कार्रवाई में जुट गए।







