पाइप फैक्ट्री की अलमारी तोड़कर रुपये चुराए 39 लाख

पंजाब के मंडी गोविन्दगढ़ जिला फतेहपुर की पाइप फैक्ट्री से 39 लाख रुपये की चोरी करने का आरोप

महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के गिरहिया गांव निवासी युवक धीरज कुमार को शुक्रवार को एसओ बिहागड़ सिंह व क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ लिया। धीरज पर अपने एक साथी के साथ पंजाब के मंडी गोविन्दगढ़ जिला फतेहपुर की पाइप फैक्ट्री से 39 लाख रुपये की चोरी करने का आरोप है। आरोपी से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

आरोप है कि धीरज ने अपने साथ मंडी गोविन्दगढ़ निवासी हरविन्दर सिंह उर्फ काला के संग पाइप फैक्ट्री की आलमारी तोड़कर रुपये चुराए थे। ये दोनों पाइप फैक्ट्री में पल्लेदारी का काम करते थे। इस मामले में फैक्ट्री मालिक की तहरीर पर मंडी गोविन्दगढ़ थाने में 17 मार्च की तिथि में केस भी दर्ज है।

एसओ बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि पंजाब के फतेहगढ़ जिले के मंडी गोविन्दगढ़ में एक पाइप फैक्ट्री में गिरहिया निवासी धीरज कुमार पल्लेदारी का काम करता था। पांच वर्ष पहले इसका पिता रामप्रसाद चौधरी भी नौकरी करता था। वहीं किराए का मकान लेकर यह अपने माता व पिता के साथ रहता था। मार्च में धीरज ने अपने साथ काम करने वाले हरविन्दर सिंह उर्फ काला के साथ दो बार में फैक्ट्री मालिक की आलमारी से 39 लाख रुपये चुरा लिया। फैक्ट्री मालिक की तहरीर पर मंडी गोविन्दगढ़ की पुलिस ने इन दोनों के विरुद्ध रुपये चोरी के मामले में 17 मार्च को केस दर्ज किया। वहां की पुलिस ने हरविन्दर सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में हरविन्दर सिंह ने चोरी में धीरज की संलिप्तता की बात बताई। हरविन्दर सिंह से दस लाख रुपये पुलिस ने रिकवरी भी करा लिया है। एसओ ने बताया कि धीरज की खोज के लिए फतेहपुर के एसएसपी ने एसपी से सम्पर्क किया। एसपी ने धीरज की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की थी। कई दिनों की तलाश के बाद शुक्रवार को वह अपने गांव के पास ही पकड़ा गया।


पंजाब पुलिस का है इंतजार
निचलौल पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम धीरज कुमार को पकड़कर 39 लाख रुपये की चोरी के मामले में पूछताछ कर रही है। एसओ बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस यहां आकर उसे ले जाएगी, क्योंकि वहीं से उसकी गिरफ्तारी का वारंट है।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img