लॉकडाउन के मद्देनजर गोरखपुर के सभी एंट्री प्‍वाइंट सील

मजिस्‍ट्रेट और डॉक्‍टर किए गए तैनात

कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। दूसरे जिलों से मिलने वाले गोरखपुर जिले के प्रवेश द्वार को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है साथ ही हर द्वार पर एक-एक चिकित्सक तैनात कर दिए गए हैं। यहां एक-एक भवन भी आरक्षित कर लिया गया है।

अगर दूसरे जिले से कोई व्यक्ति आता है और उसे किसी इमरजेंसी में प्रवेश करना है तो पहले उसकी विधिवत चिकित्सकीय जांच होगी। जांच के बाद अगर पूरी तरह से स्वस्थ्य पाया जाता है तभी उसे प्रवेश करने दिया जाएगा। अगर कोरोना को लेकर थोड़ा भी संदेह हुआ तो तुरंत उसे आरक्षित किए गए भवन में क्वारंटीन कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच शुरू करा दी गई है। ऐसे लोगों के नाम-पता भी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

खासतौर पर बस्ती और महराजगंज से आने वालों की अनिवार्य रूप से मेडिकल जांच कराई जा रही है। चूंकि आसपास के जिलों में कोरोना संक्रमण की जानकारी मिली है और गोरखपुर को इससे बचाना है। ऐसे में पास बनवाकर अन्य जिलों में आने-जाने वालों के भी स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

इन जगहों पर मजिस्ट्रेट और चिकित्सक तैनात

बैरियर ——– थानाक्षेत्र
कसरौल ——- सहजनवां
मरचाही कुटी —-कैंपियरगंज
सिधावल तिराहा—पिपराइच
चीनी मिल बार्डर –पिपराइच
भोपा तिराहा — चौरीचौरा
पटना तिराहा — बड़हलगंज
कम्हरियाघाट —बेलघाट
कुरीबाजार —- बेलघाट
घनघटा का पुल — सिकरीगंज
पिडिया चौकी दुधरा — सिकरीगंज
सूरस देवरिया — हरपुर-बुदहट
खोदवा नाला — हरपुर-बुदहट
महदेवा बुजुर्ग — हरपुर-बुदहट
सोनबरसा — चौरीचौरा
भटहट बाजार — गुलरिहा
असवनपार —- गगहा
रकहट —— गगहा
पटनाघाट —– बड़हलगंज

गोरखपुर को कोरोना के संक्रमण से पूरी तरह से बचाना है। इसके लिए जिले के सभी प्रवेश द्वार को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जिसके आने की बहुत इमरजेंसी होगी उसकी पहले चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा। सबकुछ ठीक होने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। अगर कोई भी लक्षण मिला तो वहीं पास के भवन में क्वारंटीन कर दिया जाएगा।

Hot this week

छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की...

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने रोहिन नदी के तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

लक्ष्मीपुर- मानसून और संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम गौरव सिंह...

निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव

महराजगंज- निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के...

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

Topics

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सिसवा - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण...

देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img