
गोरखपुर से कोयला लादकर नेपाल जा रहे दो ट्रकों को एसएसबी के जवानों ने सोनौली के इंडिया गेट के पास जांच के दौरान रोक लिया। ट्रकों की तलाशी लेने पर कोरोना से बचाव में उपयोग आने वाली 251 पीपीई किट बरामद हुई। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया दो भारतीय ट्रकों में बोरे में छिपाकर यह किट नेपाल ले जाया जा रहा था।
- होमगार्ड भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन 6786 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1854 रहे अनुपस्थित
- 327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी
- महराजगंज में 396 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न
- घुघली थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया।
- शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल
ट्रक चालकों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किट किसने लोड कराया था। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि ट्रक चालकों को किट देने वाला कस्टम एजेंट के यहां काम करता है। कोतवाल ने बताया कि ट्रक व पकड़े गए सामानों को सीज करने की प्रक्रिया चल रही है।






