महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है

महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। अब तक कुल केस 73 हो चुके हैं। गुरुवार को दोपहर में दिल्ली मुंबई से आए सात कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गनीमत रहा कि दिल्ली से आने वाला एक व्यक्ति अपने गांव नहीं पहुंचा था। इस वजह से उसके गांव को सील नहीं किया गया है।
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
- सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार
- डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र
- ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
- महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में
बीते 31 मई को दिल्ली से कामगार जयपुरिया इंटर कॉलेज फरेंदा स्क्रीनिंग सेंटर पहुंचा, जहां तापमान अधिक मिलने पर नमूना लेकर उसे क्वारंटीन में रख दिया गया। जांच रिपोर्ट 4 मई को दोपहर में आई। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 31 मई को भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट 4 मई को दोपहर में मिली है, जिसके अनुसार सात नमूना पॉजिटिव पाया गया है। पॉजिटिव मिला एक व्यक्ति दिल्ली से आया है, जो अपने घर परासखाड़ फरेंदा नहीं गया था। स्क्रीनिंग सेंटर से उसे क्वारंटीन कर दिया गया था। अब उसे इलाज के लिए कोविड अस्पताल पुरैना में भेजा गया है।
इसके अलावा पुरंदरपुर लक्ष्मीपुर, मिठौरा, नटवा जंगल, परसिया इंद्रपुर, कैंपियरगंज, सिरौली निचलौल, जम्मूहरा कला गांव के रहने वाले एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। इनको इलाज के लिए कोविड अस्पताल पुरैना में भेजा गया है। यह सभी मुंबई एवं दिल्ली से 31 मई को आए। इस प्रकार जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। अब तक कुल कोरोना मामले 73 हो गए हैं।






