कोरोना अपडेट एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 50 हजार नए मरीज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 49,931 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण का आंकड़ा 14 लाख के पार कर गया है। वहीं रविवार को इस महामारी से 708 मरीजों की मौत हो गई है।
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
अकेले महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 9431 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के मामले 3,75,799 तक पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि राज्य में वायरस ने 267 और लोगों की जान ले ली, जिससे राज्य में मृत्यु का आंकड़ा 13,656 तक पहुंच गया।







