अयोध्या में बढ़िया सड़कें, एयरपोर्ट, मूलभूत सुविधाएं और बेहतरीन सुविधाओं वाले होटल तैयारी शुरू

दबंग भारत न्यूज़ :- अयोध्या में मंदिर बनने के फैसले के साथ ही यहां एयरपोर्ट बनाने की गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भी अयोध्या होकर गुजरेगा, वहीं बनारस से अयोध्या तक भी फोर लेन बनाई जाएगी। अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के गठन को भी बस कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है।
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
जल्द शुरू होगा अयोध्या का एयरपोर्ट
इसके अलावा अयोध्या विकास प्राधिकरण की सीमाओं का भी विस्तार किया जा रहा है ताकि आसपास के इलाके की सूरत भी संवर सके। सारे प्रयास सिर्फ इसलिए कि अयोध्या एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन के तौर पर निखर कर आए। अयोध्या एयरपोर्ट के बनने में अभी 7-8 साल का समय लगना तय है लेकिन लखनऊ व बनारस में विश्वस्तरीय एयरपोर्ट पहले से मौजूद हैं। यहां से अयोध्या तक पहुंचना आसान हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।







