तानाशाह सीडीओ के खिलाफ पत्रकारों ने दिया धरना

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा

महराजगंज / दबंग भारत न्यूज़ – जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के तत्वावधान में जनपद के पत्रकारों का गुस्सा बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल के तानाशाही रवैये के खिलाफ फूट पड़ा। पत्रकारों ने जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि जनपद के अधिकारी यह भूल गए है कि देश में लोकतंत्र है ना कि नौकरशाही तंत्र।

बताते चले कि बीते 17 नवम्बर को फरेंदा में आयोजित तहसील दिवस के दौरान एक समाचार पत्र के सवांददाता से मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने अमर्यादित व्यवहार करते हुए अपशब्द बोला था। जिसपर जनपद के समस्त पत्रकारों ने विरोध किया था। वही एक शिष्ट मंडल भी जिलाधिकारी से मिलकर सीडीओ के दुर्व्यवहार की जानकारी दी। लेकिन इसके बाबजूद भी सीडीओ तानाशाही व्यवहार में किसी प्रकार का अंतर नही लाये जो निरंकुश होने और लालफीताशाही के व्यवहार को परिलक्षित करता है। लिहाजा बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जनपद के पत्रकार सीडीओ के विरोध में इक्क्ठा हो गये। इस दौरान जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सीडीओ पवन अग्रवाल यह भूल गए है कि देश में लोकतंत्र है नौकर शाही तंत्र नही है और लोकतंत्र में अधिकारी को सभी का बात सुनना होता है। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा के लिए तरह तरह की कवायद कर रहे है तो दूसरी तरफ ऐसे अधिकारी ना सिर्फ तानाशाह होने का परिचय दे रहे है बल्कि जमीनी हकीकत में देश और प्रदेश की सरकार की छवि धूमिल कर रहे है। संरक्षक जेपी सिंह ने कहा कि ऐसे अधिकारियों पर लगाम लगाने की जरूरत है जो अपनी गरिमा और मर्यादा भूल गए है।

संरक्षक सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह अधिकारी जानबूझकर योजनाबद्ध तरीके से पत्रकारों का अपमान कर सरकार को बदनाम कर रहे है। संरक्षक अनिल वर्मा और शैलेश पांडेय ने कहा कि सीडीओ का विवादों से नाता है जो काम को कम अभिमान को ज्यादा तवज्जो देते है। महामंत्री विनय नायक ने कहा कि सीडीओ के खिलाफ क्लब हर स्तर पर संघर्ष करेगा। इस दौरान सदर तहसील अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, सुनील पाठक, अतुल जायसवाल, राकेश अग्रहरी, सत्यप्रकाश मद्देशिया, रवि सिंह, सुशील शुक्ला, पुनीत वर्मा, विजय शर्मा, वेदप्रकाश उपाध्याय, उमेश चौरसिया, अर्जुन पटेल, मोहम्मद आरिफ, अभिषेक श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, चंदन मद्देशिया, राकेश पांडेय, शिव श्रीवास्तव, उमाकान्त चौधरी ,इकबाल अहमद , अनिसुर्रह्मान सिद्दीक़ी, एजाज खान सहित काफी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img