उत्तर प्रदेश सरकार 1 से 3 फरवरी तक ‘PM Kisan सम्मान निधि- समाधान दिवस’ का आयोजन कर रही है

समाधान दिवस के दौरान उन किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा, जिन्हें पीएम-किसान निधि का पैसा नियमित नहीं मिल रहा है. 

दबंग भारत न्यूज़ – देश के किसानों को खेती-बाड़ी के काम में मदद के लिए हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद देती है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत देश के हर किसान के खाते में एक साल में 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्त केंद्र सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाती है.

पीएम-किसान सम्मान योजना (PM Kisan) की किस्त हासिल करने के लिए किसानों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है. रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार खाता संख्या (Aadhaar Card), बैंक खाता संख्या (Bank Account) और मोबाइल नंबर जैसी कई जानकारियां देनी होती हैं. 

कुछ किसानों ऐसे भी हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन के दौरान तमाम कागजी खाना-पूर्ति की, लेकिन उन्हें पीएम-किसान निधि का फायदा नहीं मिल रहा है.

1 फरवरी से समाधान दिवस (Samadhan Divas)
ऐसी ही तमाम तरह की समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार 1 से 3 फरवरी तक ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि- समाधान दिवस’ (PM Kisan Samman Nidhi Samadhan Divas) का आयोजन कर रही है. समाधान दिवस के दौरान उन किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा, जिन्हें पीएम-किसान निधि का पैसा नियमित नहीं मिल रहा है. 

क्या हो सकती है समस्या (PM Kisan Samman Nidhi Yojana)
पीएम-किसान सम्मान निधि का फायदा लेने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होता है. अब देखने में आया है कि किसी किसान का आधार नंबर गलत है, किसी किसान का आधार कार्ड में नाम गलत है, बैंक खाता संख्या में कोई गलती आदि की वजह से किसानों को किस्त नहीं मिल पा रही है. 

इन जगह होगा आयोजन (PM Kisan Samadhan Divas)
पीएम-किसान सम्मान निधि-समाधान दिवस का आयोजन उत्तर प्रदेश के हर जिले में किया जाएगा. जिले के हर विकास खंड में स्थित राजकीय बीज गोदाम पर समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा. 

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत (PM Kisan Samman Nidhi Documents)
अगर आप समाधान दिवस में जाकर पीएम-किसान सम्मान से जुड़ी किसी तरह की कोई परेशानी दूर करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको अपना आधार कार्ड, बैंक की पास बुक और रजिस्टर्ड मोबाइल फोन साथ ले जाना होगा. 

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img