विधायक ने उड़ाई पतंग, पेंच होते ही कटी नागदा | मकर संक्रांति पर आसमान पतंगों से सजा नजर आया। जहां हर क्षेत्र में…
नागदा | मकर संक्रांति पर आसमान पतंगों से सजा नजर आया। जहां हर क्षेत्र में युवा पतंग उड़ा रहे थे। वहीं आस्था ग्रुप द्वारा खेल प्रशाल में पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां युवाओं की हुजूम परिवार के साथ पतंग उड़ाकर मस्ती कर रहा था। विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने जैसे ही पतंग उड़ाई और पेंच लड़ाया, वैसे ही पतंग कट गई। बाद में उन्होंने पतंग पर गुब्बारे बांधकर छोड़े और आयोजन की शुरुआत की। खेल प्रशाल में कटी रे पतंग की आवाज गूंजी तो उसने लूटने के लिए भी बच्चों का हुजूम भागता नजर आया। महिला पार्षदों ने भी पतंग उड़ाने का लुत्फ उठाया। इस मौके पर प्रमुख रुप से जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, युकां अध्यक्ष दीपक गुर्जर, युकां महासचिव नरेंद्र गुर्जर, मनोज राठी, पार्षद प्रमोद चौहान आदि मौजूद थे।
- रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
- घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती
- ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड से ग्रामीणों में रोष झूलते तारों ने बढ़ाया खतरा
- मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज
- रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sources :- bhaskar.com






