एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा ने किया अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स को निलंबित करने का फैसला, जानें कब तक बंद रहेंगी

कोरोनो वायरस के असर के चलते डीजीसीए ने जो निर्देश दिए हैें उसके चलते एयर इंडिया ने अपने कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स को निलंबित कर दिया है.

कोरोना वायरस के असर के कारण एविएशन सेक्टर पर बेहद निगेटिव असर हो रहा है और लगातार एयरलाइंस अपनी उड़ानों को निलंबित या रद्द कर रही हैं. भारत में एयर इंडिया ने 19 मार्च से 31 मार्च तक अपनी ब्रिटेन और यूरोप को जाने वाली सेवाएं स्थगित करने का फैसला लिया है. दरअसल कोरोनो वायरस के चलते ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन के देशों के लिए लगाए गए ट्रैवल और वीजा बैन के असर से एयर इंडिया ने ये फैसला लिया है.

एयर इंडिया ने इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिए दी थी और कहा था कि डीजीसीए ने कोरोना वायरस के चलते जो ट्रैवल और वीजा संबंधी पाबंदियां लगाई हैं उनको देखते हुए एयर इंडिया ने ये फैसला लिया है. एयर इंडिया इस समय यूरोप में रोम, मिलान, स्टॉकहोम, मैड्रिड, वियना, फ्रैंकफर्ट और कोपनहेगन के लिए फ्लाइट ऑपरेट करती है और इनमें से रोम, मिलान और मैड्रिड के लिए कंपनी ने फ्लाइट्स पहले से ही सस्पेंड की हुई हैं.

इंडिगो ने भी 31 मार्च तक उड़ानें स्थगित की
बजट एयरलाइन इंडिगो ने भी दिल्ली-इंस्ताबुल रूट और दिल्ली-क्वालांपुर के लिए अपनी फ्लाइट्स सस्पेंड की हैं. ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि डीजीसीए ने मलेशिया और तुर्की के लिए कंपनियों को अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स सस्पेंड करने का निर्देश दिया है. इंडिगो ने जानकारी दी है कि वो ये कदम अस्थाई तौर पर और एहतियातन ले रही है और इसके चलते ग्राहकों को जो असुविधा होगी उसको देखते हुए कंपनी अपने ग्राहकों को पैसे वापस करेगी.

इंडिगो ने पायलटों को भेजा ईमेल
इंडिगो के फ्लाइट ऑपरेशन के प्रमुख अशीम मित्रा ने बृहस्पतिवार सुबह पायलटों को भेजे एक ईमेल में कहा कि विमानन क्षेत्र में आर्थिक माहौल काफी बिगड़ गया है और अगले कुछ दिनों तथा हफ्तों में सख्त कदम उठाना आवश्यक हो गया है. मित्रा ने ईमेल में कहा, ‘‘आर्थिक माहौल काफी बिगड़ गया है और कोई भी विमानन कंपनी इस गिरावट से बची नहीं है.’’

विस्तारा ने भी इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल की
विस्तारा ने भी 20 मार्च से 31 मार्च तक अपनी सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स को टैंपरेरी तौर पर बंद करने का फैसला लिया है. कोरोना वायरस के खतरे और बेहद घटी मांग के चलते इस एयरलाइन कंपनी ने ये फैसला लिया है.

गो एयर पहले ही कर चुकी है एलान
गो एयर ने मंगलवार को ही एलान कर दिया था कि कंपनी ने 17 मार्च से लेकर 15 अप्रैल तक सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स को निलंबित करने का फैसला लिया है.

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img