नए संस्थान खोलने और स्टार्टअप को बढ़ावा समेत भाजपा के संकल्प पत्र में युवाओं के लिए ये हैं बड़े वादे

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को ‘संकल्पित भारत, सशक्त भारत’ का नाम दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने  2019 लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को ‘संकल्पित भारत, सशक्त भारत’ का नाम दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में युवाओं और छात्रों के लिए बड़े एलान किये हैं। घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने देश में 75 मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय खोले जाने की बात कही है। साथ ही इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेजों समेत उच्च शिक्षण संस्थानों में सीटें बढ़ाने की भी बात कही है। 

आइए, जानतें हैं कि भाजपा के संकल्प पत्र में युवाओं के लिए और क्या-क्या एलान किए गए  हैं। 

युवाओं एवं स्टार्टअप के लिए

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि उद्यमियों के लिए 50 लाख तक के कोलेटरल मुक्त ऋण (कोलेटरल-फ्री क्रेडिट) के लिए एक नई योजना लाएंगे। साथ ही महिला उद्यमियों के लए ऋण राशि के 50% और पुरुष उद्यमियों के लिए ऋण राशि के 25% की गारंटी सुनिश्चित करने की भी बात कही है। 

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 30 करोड़ लोगों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। युवाओं में सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के लिए स्कूल, अस्पताल, झील, सार्वजनिक संपदाओं को अपनाकर उनका रखरखाव और स्वछता सुनिश्चित करने वाले-संगठन समूह को प्रोत्साहित और पुरस्कृत करने की भी बात कही गई है। साथ ही 20,000 करोड़ रुपए के ‘सीड स्टार्टअप फंड’ के जरिए स्टार्टअप को लगातार प्रोत्साहित करने की भी बात कही गई है। 

बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए ‘प्रधानमंत्री इनोवेटिव लर्निंग प्रोेग्राम की शुरुआत करने की बात कही गई है। इसके माध्यम से प्रतिभाशाली बच्चों को साल में एकबार कुछ समय के लिए एक साथ लाएंगे और उनकी प्रतिभा के विकास के लिए सुविधाएं और संसाधन प्रदान की जाएगी।  

घोषणापत्र में राष्ट्रीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना करने की बात कही गई है। इन संस्थानों में चार साल विशेष एकीकृत कोर्स होगा, जो स्कूल के शिक्षकों में गुणवत्ता के मानक तय करेंगे।

संकल्प पत्र में उच्च शिक्षा में एक लाख करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की गई है। साल 2024 तक 200 केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय स्कूल खोले जाने की भी बात कही गई है। उच्च शिक्षा में विदेशी छ़ात्रों के लिए देश को लोकप्रिय बनाने के लिए ‘स्टडी इन इंडिया’ कार्यक्रम को शुरु करने की बात कही गई है। 

2024 तक निजी या सरकारी सहभागिता सेे हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोले जाने की बात कही गई है। दावा है कि साल 2022 कर 75 मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। 

कला, संस्कृति और संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। साथ ही एक आधुनिक आतिथ्य 
व पर्यटन विश्वविद्यालय और एक पुलिस विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक उप जिले(अनुमंडल) में मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। भारत में खेल संस्कृति के व्यापक प्रचार और विस्तार के लिए फीट इंडिया अभियान को बढ़ावा दिया जाएगा।

Source :- www.amarujala.com 

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img