Tral एनकाउंटर: जिस मकान में छुपे थे आतंकी सुरक्षाबलों ने उड़ाया, दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केन्द्रीय रिजर्व बल (सीआरपीएफ) के जवानों की संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद त्राल के मीर मोहल्ला में सोमवार की शाम घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था। 

सुरक्षा बलों के जवान इलाके में बढ़ने लगे, तभी आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की तड़के सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में फिर से तलाश अभियान शुरू किया। जिस मकान के भीतर से आतंकवादी गोलाबारी कर रहे थे उसे सुरक्षा बलों ने विस्फोट से उड़ा दिया, जिसके बाद मकान में आग लग गयी। इस मुठभेड में एक आतंकवादी मारा गया। सूत्रों के मुताबिक दो से तीन आतंकवादी इस क्षेत्र में छुपे हो सकते है। आतंकवादियों के भागने के प्रयास को विफल करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल के जवानों को क्षेत्र में तैनात किया गया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था। 

दोमुंही नीति पर काम कर रहा पाक
सूत्रों ने कहा कि वायुसेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई एअर स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान दोमुंही नीति पर काम कर रहा है। ऊपरी तौर पर भारत से बातचीत की पेशकश और शांति की बात हो रही है। लेकिन सीमा पर जबरदस्त जमावड़ा बढ़ाया गया है। पाक सेना की ओर से लगातार आर्टिलरी का प्रयोग किया जा रहा है। जम्मू व पंजाब के इलाकों  से घुसपैठ की कोशिश भी हो रही है।

पूरी ताकत से जवाब की रणनीति
सूत्रों ने कहा कि हमारी सेना व बीएसएफ पूरी तरह से सतर्क है। जवाबी रणनीति के तहत भारी हथियारों का जवाब उसी लहजे में ज्यादा ताकत से देने को कहा गया है। सूत्रों ने कहा कि उच्च स्तर पर सुरक्षा का आकलन करने के बाद यह तय किया गया है कि अभी पूरी तरह से सतर्क रहने की स्थिति है। क्योंकि पाकिस्तान की ओर से कभी भी उकसावे की कार्रवाई हो सकती है। 

स्ट्राइक के बाद 50 से ज्यादा बार संघर्ष विराम उल्लंघन
गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना की एअर स्ट्राइक  के बाद पाकिस्तान की ओर से 50 से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। सीमा पर नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया है। हालांकि भारत की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया। पाकिस्तान को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा है। लेकिन सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोगों में दहशत बरकरार है। 

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img