जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, बाबागुंड इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था. इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी.
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित हंदवाड़ा में शनिवार देर रात से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पिछले 72 घंटों से मुठभेड़ चल रही है. इस दौरान जारी गोलीबारी में सीआरपीएफ के दो अधिकारी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवानों के शहीद हो गए थे. वहीं इस मुठभेड़ के दौरान घायल एक सीआरपीएफ जवान की रविवार को मौत हो गई. इस दौरान चार स्थानीय लोगों के भी जख्मी होने की खबर है.
- शहीदों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत– बृजेश मणि त्रिपाठी
- धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात
- कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत
- श्यामदेउरवा में इंटरमीडिएट छात्राओं को भावभीनी विदाई, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा फेयरवेल समारोह
- मनरेगा कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जॉब कार्ड में गड़बड़ी पर जताई नाराजगी
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, बाबागुंड इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था. इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी. मुठभेड़ में 9 जवान जख्मी हुए थे. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक इनमें 4 जवानों के शहीद होने की पुष्टि हुई है.
मुठभेड़ की जगह पर स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया. इस दौरान चार नागरिक भी घायल हुए हैं.
इससे पहले सुरक्षाबलों ने शुक्रवार सुबह कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में दो आतंकियों को मार गिराया था. सैन्य अफसर ने बताया कि पाक सेना की ओर से एलओसी पर पुंछ, कृष्णा घाटी, नवशेरा सेक्टर में गोलाबारी की गई. बीते एक सप्ताह में 60 बार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया.
Source :- hindi.news18.com






