‘कलंक’ ने तोड़ डाले 2019 में ओपनिंग के सारे रिकॉर्ड, इतनी हुई कमाई

कलंक साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फ़िल्म बन चुकी है। कलंक ने अक्षय कुमार की केसरी को ओपनिंग की रेस में पीछे छोड़ दिया है।

मुंबई। Kalank Box Office करण जौहर की पीरियड लव स्टोरी ‘कलंक’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर चल रही मंदी का कलंक धो दिया। 17 अप्रैल को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने पहले दिन ज़बर्दस्त कमाई की है और साल की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

लम्बे वीकेंड का फ़ायदा उठाने के लिए निर्माताओं ने ‘कलंक’ को मिड वीक यानि गुरुवार को रिलीज़ किया। देशभर में फ़िल्म 4000 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी, जबकि ओवरसीज़ में इसे 1300 स्क्रींस पर उतारा गया है। वरुण धवन और आलिया भट्ट की यह सबसे बड़ी रिलीज़ फ़िल्म है। गुरुवार को महावीर जयंती की छुट्टी होने की वजह से ‘कलंक’ को शानदार ओपनिंग मिली है। ट्रेड सूत्रों के अनुसार फ़िल्म ने ₹21.60 करोड़ की कमाई पहले दिन की है। इसके साथ ‘कलंक’ साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फ़िल्म बन चुकी है। ‘कलंक’ ने अक्षय कुमार की ‘केसरी’ को Opening Collections की रेस में पीछे छोड़ दिया है। इस साल के टॉप 5 ओपनिंग कलेक्शंस देखें तो इस प्रकार हैं- 

  • कलंक- ₹21.60 करोड़
  • केसरी- ₹21.06 करोड़
  • गली बॉय- ₹19.40 करोड़
  • टोटल धमाल- ₹16.50 करोड़
  • मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी- ₹8.75 करोड़

ओवरसीज़ में भी ‘कलंक’ ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यूके और ऑस्ट्रेलिया में साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग फ़िल्म बन गयी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘दंगल और ‘पद्मावत’ के नाम था। ‘पद्मावत’ ने 113000 पौंड लगभग ₹1.02 करोड़ की ओपनिंग ली थी जबकि ‘दंगल’ ने 116000 पौंड लगभग ₹1.05 करोड़ की ओपनिंग ली थी। वहीं ‘कलंक’ ने ऑस्ट्रेलिया में 141000 यूरो लगभग ₹1.10 करोड़ की ओपनिंग ली है, जो इस साल सबसे अधिक है।

अभिषेक वर्मन निर्देशित ‘कलंक’ 1945 में सेट एक प्रेम कहानी है। फ़िल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और कुणाल खेमू ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। ‘कलंक’ की कहानी के केंद्र में वरुण और आलिया के किरदारों का प्रेम है। ख़ास बात यह है कि ‘कलंक’ को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

Source :- www.jagran.com

Hot this week

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img