कुशीनगर एयरपोर्ट को मिला पूर्ण रूप से इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा

एएआई ने एयरलाइंस कम्पनियों को उड़ान शुरू करने के लिए आमंत्रित कर दिया है।

उत्तर प्रदेश, कुशीनगर

दबंग भारत न्यूज़ – कुशीनगर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को डीजीसीए ने सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए लाइसेंस जारी कर दिया है। अब इस एयरपोर्ट से उड़ान को लेकर सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश का तीसरा व देश का 87वां लाइसेंसी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया है। यहां से अब देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ पूर्वांचल सहित पश्चिम बिहार व नेपाल के सीमावर्ती लोगों को आने जाने में सुविधा हो जाएगी। अब सरकार पर निर्भर है कि उड़ान की तिथि कब निर्धारित करती है।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि कुशीनगर हवाईअड्डे को डीजीसीए से यूपी का तीसरा लाइसेंस प्राप्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने के लिए आवश्यक मंजूरी मिल गई है। मंगलवार को नई दिल्ली में एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने डीजीसीए के डायरेक्टर जनरल अरुण कुमार से लाइसेंस प्राप्त किया। डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) की आपत्तियां लाइसेंस में बाधक बन रही थीं, जिसके चलते एयरलाइंस कम्पनियां उड़ान के लिए आने से कतरा रहीं थी।

तीन माह पूर्व डीजीसीए की टीम ने एयरपोर्ट का दौरा किया। टीम ने 50 से अधिक बिंदुओं पर खामियां पाई थीं। साथ ही एयरपोर्ट अथार्टी ऑफ इंडिया (एएआई) को नोटिस देकर आपत्तियां दूर करने को कहा था।आपत्तियां दूर कर एएआई पुनः लाइसेंस के लिए प्रस्तुत हुआ। जांच के बाद डीजीसीए ने लाइसेंस जारी कर दिया।

एएआई ने एयरलाइंस कम्पनियों को उड़ान शुरू करने के लिए आमंत्रित कर दिया है।

 स्पाइस जेट, इंडिंगो, गो एयर, एयर इंडिया, थाई एयरवेज, मिहिर लंका समेत दो दर्जन से अधिक देशी विदेशी कम्पनियों को न्योता गया है। प्रथमदृष्टया फोकस बौद्ध व खाड़ी देशों से जुड़ी एयरलाइंस कम्पनियों पर है। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि फोर सी कैटेगरी में लाइसेंस मिला है। यह लाइसेंस रनवे और जहाज की कैटेगरी को लेकर जारी किया गया है। यहां छोटे से लेकर बड़े जहाज आसानी से आ-जा सकते हैं। इस एयरपोर्ट से डोमेस्टिक व इंटरनेशनल दोनों प्रकार की उड़ानें होंगी। एयरलाइंस कम्पनियां सम्पर्क में हैं। बातचीत चल रही है। अब एयरपोर्ट के उद्घाटन की तिथि केंद्र व प्रदेश सरकार को मिलकर तय करना है।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img