महराजगंज में बारिश से बचने लिए लोगों ने छाते का सहारा लिया।

बारिश व सर्द हवाओं से बढ़ी गलन, कांप उठे लोग

बारिश और सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ने का कराया एहसासमहराजगंज। रिमझिम बारिश और सर्द हवाओं के थपेड़ों ने मौसम को और बेरहम बना दिया। शुक्रवार को गिरे पारे ने लोगों को घरों में कैद रहने को विवश कर दिया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए। वहीं दिन भर रिमझिम बारिश से आम जनजीवन भी प्रभावित रहा। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से शहर में सड़कें कीचड़युक्त हो गई जिससे आने जाने में लोगों को परेशानी हुई। वहीं ग्रामीणों क्षेत्रों में किसानों ने राहत महसूस की। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक गेहूं की फसल को बारिश से फायदा हुआ है।


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। दो दिन पहले धूप होने से ठंड से थोड़ी राहत मिली थी लेकिन शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदलने से ठंड फिर बढ़ गई। शहर में फरेंदा रोड कीचड़युक्त होने से लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड दूर करने का प्रयास किए। लोहिया नगर निवासी गणेश श्रीवास्तव ने बताया कि अचानक मौसम खराब होने से मुश्किल बढ़ गई है। शंभू यादव ने कहा कि ठंड बढ़ गई है। जिले के कोल्हुई, चौक बाजार, मिठौरा, सिसवां, निचलौल, ठूठीबारी, सिंदुरिया, शिकारपुर, घुघली, फरेंदा, नौतनवां क्षेत्र में बारिश ज्यादा हुई।


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दो दिन में मौसम साफ नहीं रहेगा। जिले में 6 एमएम बारिश हुई है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। जिला कृषि अधिकारी हिमांचल सोनकर ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल को फायदा होगा। इन दिनों गेहूं की फसल को पानी की जरूरत थी।


फसलों के लाभदायक है बारिश
परतावल। रिमझिम बरसात और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। बारिश शुरू होते ही किसान झूम उठे। किसानों को अब रबी फसल में जान आती दिखाई देने लगी है। किसानों का मानना है कि खेतों में खड़ी गेहूं, मटर, मसूर समेत सभी दलहन व तिलहन फसल के लिए यह बारिश अमृत समान है। मोहम्मदपुर निवासी किसान लहरी का कहना है कि बारिश फसल के लिए लाभदायक है। विनय पटेल का कहना है कि गेहूं समेत सभी फसलों को लाभ मिलेगा। गोपाल का कहना है कि बारिश सही समय पर हुई है।


आज बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के विद्यालय
महराजगंज। जिले में हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने सभी बोर्ड के कक्षा आठ तक के विद्यालयों को शनिवार को बंद कर दिया है। यह जानकारी देते हुए बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित न करने वाले जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

Sources :- https://www.amarujala.com/

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img