मनरेगा से पटरी पर लौटी मजदूरों की जिदगी

महराजगंज: लॉकडाउन के कारण करीब एक माह से ठप पड़ी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत अब फिर काम शुरू हो गया है। इसके तहत मजदूरों की जिदगी अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है और गांव में रौनक है।

यूं तो जिले में तीन लाख पांच हजार मनरेगा मजदूर हूं। लेकिन इसमें एक लाख अड़तालिस हजार मजदूर ही सक्रिय मजदूर के रूप में काम करते हैं। जबकि अधिकांश मजदूर दिल्ली, मुम्बई, गुजरात, बिहार, पटना, सऊदी सहित विभिन्न प्रांतों में चले गए थे और वहां रोजी-रोजगार कर अपना जीविकोपार्जन करते थे। लेकिन लॉकडाउन के कारण अपने वतन लौट आए। अब उनके पास न काम था न कोई रास्ता। आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया था। उनका जीवन लॉकडाउन पीरियड में पहले से कई गुना ज्यादा मुश्किल हो गया था। लेकिन अब काम शुरू होने से उनके चेहरे पर राहत नजर आई है।

जिले में दो दिनों में 368 ग्राम पंचायतों में काम शुरू हो गया है। इसमें 9000 मजदूरों को काम मिला है। मजदूर मास्क लगाकर फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए कार्य कर रहे हैं। पनियरा, मिठौरा हर तरफ मजदूर लगे हुए हैं। काम मिलने से उन्हें खुशी है कि आर्थिक संकट से अब उन्हें नहीं जूझना पड़ेगा और परिवार की रोजी रोटी चलती रहेगी। जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी ने कहा कि मनरेगा के तहत कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना तथा जल संरक्षण के कार्य तालाबों की सिल्ट सफाई, खेतों का समतलीकरण के कार्य पर फोकस है। सभी को मास्क लगाना होगा और फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन करना अनिवार्य है।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img