नए नियम से एयरटेल के डीटीएच ग्राहक परेशान, ट्राई ने उठाया यह कदम

एयरटेल के डीटीएच ग्राहक परेशान

नई दिल्ली : अगर आप भी एयरटेल डीटीएच (Airtel DTH) ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने डीटीएच में परेशानी के संबंध में एयरटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. एयरटेल के कुछ डीटीएच ग्राहकों को 1 फरवरी से लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था में ट्रांसफर होने के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा था. इसके साथ ही उनका डीटीएच बंद हो गया. सूत्रों ने बताया कि ट्राई ने इसी सप्ताह एयरटेल को नोटिस जारी किया है, साथ ही उसे तीन दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा है.

ग्राहकों की तरफ से आग्रह में भारी वृद्धि हुई
इस बारे में जब एयरटेल के प्रवक्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि कुछ ग्राहकों को चैनलों को लेकर देरी का सामना करना पड़ा है. इसकी मुख्य वजह आखिरी मिनटों में ग्राहकों की तरफ से आग्रह में भारी वृद्धि रही. प्रवक्ता ने कहा कि हम सभी नियामकीय नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. ट्राई ने प्रसारण और केबल क्षेत्र के लिए नया शुल्क आदेश और नियामकीय व्यवस्था जारी की है. इससे ग्राहक उन चैनलों का चयन कर सकते हैं जिन्हें वे देखना चाहते है. नई व्यवस्था 1 फरवरी से लागू हो गई है.

ट्राई ने बुधवार को जारी बयान में कहा था कि उसे यह सूचना मिली है कि नई व्यवस्था की ओर ट्रांसफर होने के बाद एक बड़ी सर्विस प्रोवाइडर के कुछ हजार यूजर्स का टीवी स्क्रीन पूरी तरह बंद हो गया था. ट्राई ने इसे गंभीरता से लेते हुए सर्विस प्रोवाइडर कंपनी को नोटिस जारी करने की बात कही थी. हालांकि, ट्राई ने कंपनी के नाम का खुलासा नहीं किया था.

Sources :- zeenews.india.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img