World Liver Day 2019 : लिवर की अच्छी सेहत के लिए ये 7 चीजें अपनी डाइट में जरूर करें शामिल, जानिए क्या हैं यह

19 अप्रैल को हर साल world liver day मनाया जाता है।

19 अप्रैल को हर साल world liver day मनाया जाता है। इसका मकसद लिवर की सेहत और उससे जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाना है। World Well being Organisation के मुताबिक लिवर की बीमारी भारत में मौत की 10वीं सबसे बड़ी वजह है। लिवर हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है और हमारे पाचन में इसकी अहम भूमिका होती है। यह हमारे शरीर के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करता है, जैसे शरीर से विषैले पदार्थों और गंदगी को बाहर निकालता है। इसलिए यह बेहद जरूर है कि हम अपने लिवर की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए सभी प्रयास करें। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर लिवर की सेहत सुधारी जा सकती है।

चुकंदर : चुकंदर में बीटाकैरोटीन और फ्लेवोनॉइड्स होती हैं। यह लिवर की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना लिवर की सेहत के लिए अच्छा होगा।

हरी पत्तेदार सब्जियां : पालक समेत अन्य जरी पत्तेदार सब्जियों में क्लोरोफिल होता है। इनका सेवन करने से हमारे रक्त में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

अवोकाडो : अवोकाडो के सेवन से बॉडी में ग्लूटाथियोन एंटीऑक्सिडेंट बनता है। यह लिवर को अंदर से फिल्टर करने में अहम भूमिका निभाता है। यह शरीर से विषैले तत्वों को भी बाहर करता है।

अखरोट : अखरोट ओमेगा 3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्रोत होता है। साथ ही इसके सेवन से भी शरीर को ग्लूटाथियोन मिलता है। यह दोनों ही लिवर की अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं।

गाजर : गाजर खान से हमारे लिवर की संपूर्ण रूप से सुरक्षा होती है क्यों कि इसमें ग्लूटाथियोन के अलावा एक प्रोटीन होता है जो लिवर को डिटॉक्स करता है। इसमें फ्लेवोनॉइड और बीटा कैरोटीन भी होता है।

हल्दी : हल्दी में सर्क्यूमिन केमिकल होता है जो एंटी इनफ्लेमेटरी, एंटी ट्यूमरिजेनिक और एंटी ऑक्सिडेटिव होता है। लिवर को वायरस या इनफेक्शन से बचाने में यह बेहद कारगर माना जाता है।

ब्रॉकली : ब्रॉकली नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की समस्या को दूर करने में काफी अहम भूमिका निभाती है। इसे अपनी नियमित दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहिए।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img