Monday, February 16, 2026

चिनफिंग ने सेना को दिए युद्ध के लिए तैयार रहने के निर्देश, सच होगी नास्त्रेदमस की भविष्‍वाणी?

शंघाई, जेएनएन। क्‍या विश्‍व में युद्ध के हालात बन रहे हैं? फ्रांसीसी भविष्यवेत्ता माइकल दि नास्त्रेदमस की तीसरे विश्‍व युद्ध को लेकर की गई भविष्‍यवाणी सच हो सकती हैं? क्‍या उनकी भविष्‍यवाणी के अनुसार अपनी रणनीति से चीन दुनिया का नया नेता बन जाएगा? इन आशंकाओं को चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग के ताजा बयान ने और बल दे दिया है। चिनफिंग ने शुक्रवार को चीनी सेना को युद्ध की तैयारियों में जुटने का आदेश दिया। चिनफिंग ने कहा कि चीन इस समय तमाम जोखिमों और चुनौतियों का सामना कर रहा है, लिहाजा पीएलए को युद्धक तैयारियां तेज करनी होंगी।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, तीसरा विश्व युद्ध दो सुपरपावर के बीच होगा और यह युद्ध लगभग 27 वर्षों तक चल सकता है। इसके बाद अपनी रणनीति से चीन दुनिया का नया नेता बन जाएगा। दरअसल, पिछले कुछ समय से विश्‍व के कई हिस्‍सों में युद्ध के हालात बने हुए हैं। अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वॉर किसी से छिपा नहीं है। उधर उत्‍तर कोरिया भी अपना रंग कब बदल दे, कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में चीन की युद्धक तैयारियां तेज करना विश्‍व के लिए चिंता का विषय है।

चीन की सरकारी न्यूज वेबसाइट ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चिनफिंग ने चीन के सामने बढ़ती चुनौतियों का हवाला देते हुए पीएलए (पीपल्स लिबरेशन आर्मी) को क्राइसिस अवेयरनेस और युद्ध-संबंधी गतिविधियों को बढ़ाने का आदेश दिया है।

इसके अलावा इस साल पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना की 70वीं वर्षगाठ को मनाने मनाने के लिए चीन थियानमन चौक पर परेड के जरिए अपनी सैन्य ताकत का भी प्रदर्शन करेगा। परेड में पीएलए की युद्धक क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाएगा। चिनफिंग ने पीएलए को चेताते हुए कहा कि तमाम जोखिम और चुनौतियां बढ़ रही हैं, जिसका सामना करने के लिए युद्धक तैयारियां जरूरी हैं।

Sources :- Jagran.com

Hot this week

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

मनरेगा कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जॉब कार्ड में गड़बड़ी पर जताई नाराजगी

महराजगंज - जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को...

Topics

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

घुघली में पम्पिंग सेट चोरी का पर्दाफाश, तीन चोर धराए

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पतालकुई में किसानों...

प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे शामिल

महराजगंज। नसरुल्लाह इंटरमीडिएट कॉलेज, आर.एन. आदर्श गर्ल्स कॉलेज एवं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

Discover more from Headlines | Updates | Analysis

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading