जानिए, किसकी कितनी बनेगी पेंशन ईपीएफओ देगा पाई-पाई का हिसाब

कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए कर्मचारी भविष्यनिधि संगठन ने बड़ा फैसला लिया है। ईपीएफओ अब अपने सदस्यों को पेंशन निर्धारण के समय एक-एक पाई का हिसाब देगा। इसके तहत वर्कशीट के माध्यम से स्पष्ट किया जाएगा कि किसकी कितनी पेंशन बन रही है। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि क्यों और कैसे बन रही है।

ऐसे होती है पेंशन निर्धारण

स्टेप-1

16 नवंबर 1995 के पहले 1971 फैमिली पेंशन योजना के तहत पेंशन का निर्धारण किया जाता था। किसी भी वेतनमान में इस स्टेप में पेंशन की रकम 260 रुपये से अधिक नहीं होगी।

स्टेप-2

16 नवंबर 1995 से कर्मचारी पेंशन योजना कानपुर से ही लांच हुई थी। इसमें भी दो पार्ट हैं। अगस्त 2014 तक अधिकतम वेतन 6500 निर्धारित किया गया था। 6500 को कुल नौकरी की अवधि (साल में) से गुणा करके उसे 70 से विभाजित करके पेंशन का निर्धारण किया जाता है। यह अधिकतम अवधि 19 वर्ष है, ऐसे में इस स्टेप की अधिकतम पेंशन 1764 रुपये होगी। नौकरी की अवधि कम होने पर यह रकम कम होती जाएगी।

स्टेप-3

अगस्त 2014 के बाद से अधिकतम वेतनमान पंद्रह हजार रुपये फिक्स कर दिया गया। यहां पंद्रह हजार रुपये को कुल नौकरी की अवधि (साल में) से गुणा करके उसे 70 से विभाजित करके पेंशन का निर्धारण किया जाता है। वर्तमान परिपेक्ष्य में यह अधिकतम अवधि 5 वर्ष है, ऐसे में इस स्टेप की अधिकतम पेंशन 1071 रुपये होगी। नौकरी की अवधि कम होने पर यह रकम कम होती जाएगी।

यह होगी पेंशन

तीनों स्टेप का जोड़ ही आपकी पेंशन होगा। ईपीएफओ इसका पूरा विवरण पेंशन वर्कशीट में देगा। आज की तारीख में कितना भी पुराना कर्मचारी हो उसकी अधिकतम पेंशन 3085 रुपये से बनेगी।

यह भी जान लें

जिन कर्मचारियों का वेतन 16 नवंबर 1995 से अगस्त 2014 तक 6500 रुपये या अगस्त 2014 से अब तक पंद्रह हजार रुपये से कम है, उनका औसत वेतन से पेंशन का निर्धारण होता है। औसत वेतन निकालने के लिए पिछले साठ महीने के वेतन को जोड़कर उसे साठ से भाग दे दिया जाता है।

अभी तक पेंशन निर्धारण विभाग खुद करता था और पेंशन धारक को उसकी पेंशन के बारे में जानकारी दे दी जाती थी, लेकिन नए निर्देशों में अब सदस्य को पेंशन वर्कशीट में सभी तीनों स्टेप में निर्धारित पेंशन की जानकारी दी जाएगी। पारदर्शिता लाने की यह अच्छी पहल होगी-राजेश शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पेंशनर्स फोरम।

Source :- www.jagran.com

Hot this week

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

Topics

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img