Samsung ने भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च किया “मेक फॉर इंडिया” Galaxy ऐप स्टोर, 12 भाषाओं में मिलेंगे ऐप्स

दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने भारतीय यूजर्स के लिए “Make For India” Galaxy ऐप स्टोर लॉन्च किया है।

दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने भारतीय यूजर्स के लिए “Make For India” Galaxy ऐप स्टोर लॉन्च किया है। इस ऐप स्टोर को अंग्रेजी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। इस ऐप स्टोर के लिए यूजर्स को साइन-इन नहीं करना पड़ता है। सैमसंग ने इसके लिए Indus App Bazaar के साथ साझेदारी की है। इस ऐप स्टोर का फायदा खास तौर पर गांव और छोटे शहरों में रहने वाले यूजर्स को मिलेगा।

Samsung इंडिया के मुताबिक, इस ऐप स्टोर के जरिए टीयर 2 और टीयर 3 यूजर्स को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है। इस ऐप स्टोर पर भारतीय भाषाओं में ऐप्स मिलेंगे। Samsung का यह लेटेस्ट मोबाइल ऐप यूजर फ्रेंडली होने के साथ ही बेसिक स्मार्टफोन यूजर्स के लिए मददगार होगा। Samsung के इस मेक फॉर इंडिया ऐप स्टोर पर लाखों यूजर्स को क्षेत्रीय भाषाओं में कैटेलॉग मिलेंगे। गैलेक्सी ऐप स्टोर पर अंग्रेजी के अलावा, मलयालम, तेलूगू, तमिल, ओड़िया, आसामी, पंजाबी, कन्नड़, गुजराती, हिंदी, उर्दू, बंगाली और मराठी भाषाओं में ऐप उपलब्ध होंगे।

Galaxy ऐप स्टोर के जरिए यूजर्स फ्री ऐप्लीकेशन बिना लॉग-इन किए भी डाउनलोड कर सकेंगे। जिसकी वजह से यूजर्स को साइन-इन की झंझटों से छुटकारा मिलेगा। सैमसंग के मुताबिक, इस ऐप स्टोर को भारत सरकार के स्टार्ट अप इंडिया इनिशिएटिव के तौर पर पेश किया गया है। इस ऐप स्टोर से किसी भी फ्री ऐप के लिए यूजर्स को साइन इन करना मैनडेटरी नहीं होगा। यह ऐप स्टोर खास तौर पर सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लाया गया है। इस ऐप स्टोर से यूजर्स को एक बेहतर एक्सपीरियंस मिल सकता है। कंपनी के मुताबिक, इस ऐप स्टोर में भारतीय यूजर्स के पसंदीदा ऐप्स के लिए अलग से सेक्शन दिया गया है।

Source :- www.jagran.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img