मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र के देवीगढ़ गांव में एक विवाहिता से अमानवीय व्यवहार के सभी आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पीड़िता के एक अन्य जाति के युवक के साथ कथित रूप से भाग जाने से नाराज होकर गत 11 अप्रैल को उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया था।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विनीत जैन ने बताया कि 11 अप्रैल को थांदला थाना क्षेत्र के ग्राम देवीगढ़ की एक विवाहिता को एक अन्य उपजाति के युवक के साथ कथित रूप से भाग जाने की बात से नाराज होकर देवीगढ़ की कथित सामाजिक पंचायत के लोगों ने उस महिला को सजा देने के लिए यह फरमान सुनाया कि वह अपने कंधे पर अपने पति शंकर को बैठाए और मोहल्ले में जुलूस के रूप में गुजरते हुए अपने घर तक पहुंचाए।
इस दौरान ग्रामीणों ने महिला के साथ मारपीट भी की, उसके दुपट्टे को खींचकर डंडे में बांधकर लहराया तथा महिला को मजबूर किया कि वह अपने पति को कंधे पर बैठाकर चले। इस अमानवीय कृत्य के दो दिन पश्चात 13 अप्रैल की देर शाम को थांदला पुलिस थाने पर पीड़िता की ओर से अपराध दर्ज किया गया था।
Source :- www.livehindustan.com






