ऐतिहासिक: 25 साल बाद आज एक मंच पर होंगे मुलायम और मायावती

कभी राजनीति में एक-दूसरे के धुर विरोधी शुक्रवार को एक ही मंच पर साथ होंगे। ये दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा।

कभी राजनीति में एक-दूसरे के धुर विरोधी शुक्रवार को एक ही मंच पर साथ होंगे। ये दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। करीब ढाई दशक पहले मुलायम ने कांशीराम के साथ मंच साझा किया था। अब वे मायावती के साथ मंच साझा करेंगे।

दोनों की ये संयुक्त रैली आज नगर के क्रिश्चियन मैदान में होगी। लोकसभा चुनाव में इस रैली के कई मायने निकाले जा रहे हैं। अखिलेश यादव, सतीश मिश्रा समेत दोनों दलों के अन्य नेता भी एक साथ मंच पर होंगे। उधर गठबंधन में शामिल रालोद के मुखिया अजित सिंह भी इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनेंगे। रैली में करीब 2 लाख लोगों को इकट्ठा करने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए व्यवस्थाएं भी बनाई गई हैं। प्रशासन ने भी पूरी तरह इंतजाम कर लिए हैं। ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया गया है।Lok Sabha Election 2019: दो बनारसी छोरे शशि शेखर और यशवंत देशमुख ने दूसरे चरण के मतदान के बहाने की मोदी, राहुल, ममता और माया के सियासी दांव पर चर्चाLok Sabha Election 2019: दो बनारसी छोरे शशि शेखर और यशवंत देशमुख ने दूसरे चरण के मतदान के बहाने की मोदी, राहुल, ममता और माया के सियासी दांव पर चर्चा

कुछ अनमने से थे मुलायम
इस साझा रैली के लिए मुलायम कुछ अनमने से थे। उन्होंने 1 अप्रैल को अपने नामांकन के दिन पत्रकारों के इस प्रश्न पर कि 19 अप्रैल की रैली के बारे में क्या कहना है, कहा था कि वो दिन अभी दूर है, देखेंगे। इसके बाद भी गाहे-बगाहे उनके अखिलेश के गठबंधन संबंधी निर्णय विरोधी बयान आते रहे। 

गठबंधन प्रत्याशी होंगे मुलायम, माया करेंगी प्रचार
मैनपुरी सीट मुलायम का गढ़ माना जाता रहा है। इस बार मुलायम यहां से समाजवादी पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी हैं और कभी विरोधी रहीं मायावती उनके लिए प्रचार करती नजर आएंगी। राजनीतिक विश्लेषक इसके कई निहितार्थ निकाल रहे हैं। अब ये तो रैली के बाद पता चलेगा कि असली निहितार्थ क्या हैं।

मुलायम सैफई पहुंच चुके
रैली में भाग लेने के लिए सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव मंगलवार की शाम सैफई स्थित आवास पर पहुंच गए थे। वहीं मायावती के भी हेलीकॉप्टर से रैली स्थल पर आने की बात कही जा रही है। उधर रैली की तैयारियों को गठबंधन के नेताओं ने देर रात तक अंतिम रूप दिया। सांसद तेजप्रताप यादव ने पार्टी कार्यालय और रैली स्थल पर जाकर तैयारियों को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रैली स्थल पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। 

मंच पर ये होंगे साथ
गठबंधन की रैली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह, सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मंच पर साथ होंगे।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img