गांधी परिवार पर आईएनएस विराट से छुट्टी मनाने का आरोप, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास ने किया खंडन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर युद्धपोत आईएनएस विराट को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर युद्धपोत आईएनएस विराट को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाए जाने के बाद पूर्व एडमिरल एल रामदास (सेवानिवृत) ने इन दावों का खंडन किया है। पीएम के आरोपों पर एडमिरल रामदास ने कहा कि राजीव गांधी ने कभी भी आईएनएस विराट पर छुट्टी नहीं मनाई। 

पीएम मोदी के इन दावों को नौसेना के पूर्व प्रमुख समेत चार पूर्व अधिकारियों ने भी खारिज किया है। एडमिरल रामदास ने साफ किया है कि उस वक्त राजीव गांधी एक आधिकारिक दौरे पर थे और उनके साथ कोई दोस्त या विदेशी मौजूद नहीं था। 

वाइस एडमिरल (सेवानिवृत) और आईएनएस विराट के तत्कालीन कमांडिंग ऑफिसर विनोद पसरीचा ने कहा है कि राजीव गांधी उस दौरान एक आधिकारिक दौर पर थे और कोई पिकनिक नहीं मना रहे थे। 

बता दें कि बुधवार को दिल्ली के रामलीला मैदान से चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग आज कह रहे हैं कि सेना किसी की जागीर नहीं है, उसी परिवार के लोगों ने आईएनएस विराट को प्राइवेट टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया था। 

पीएम मोदी ने कहा था कि आईएनएस विराट समुद्र की रखवाली के लिए तैनात था, लेकिन उसका इस्तेमाल राजीव गांधी, उनके परिवार और ससुरालवालों को एक द्वीप पर छुट्टियों के लिए ले जाने के लिए किया गया। पूरे कुनबे को लेकर आईएनएस विराट खास द्वीप पर 10 दिन तक रुका रहा। इतना ही नहीं, नौसेना के जवानों व एक हेलीकॉप्टर को भी उनकी सेवा में लगाया गया। क्या विदेशी लोगों को युद्धपोत पर ले जाकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया था? 

Source :- www.amarujala.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img