सियासी संकट के बीच CM कमलनाथ का नया दांव, MP में 3 नए जिलों को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश की सियासत में जारी खींचतान के बीच आज CM कमलनाथ ने कैबिनेट बैठक की. मीटिंग में मैहर, नागदा और चाचौड़ा को जिला बनाने के लिए मंजूरी दी गई.

भोपाल: मध्य प्रदेश की सियासत में जारी खींचतान के बीच आज सीएम कमलनाथ ने कैबिनेट बैठक की. मीटिंग में मैहर, नागदा और चाचौड़ा को जिला बनाने के लिए मंजूरी दी गई. इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश में अब 55 जिले हो जाएंगे.

कमलनाथ सरकार का बड़ा फैसला
मैहर, नागदा और चाचौड़ा को जिला बनाने के पीछे कमलनाथ का बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है. दरअसल बीजेपी से खफा चल रहे विधायक नारायण त्रिपाठी लंबे समय से यह मांग करते आ रहे हैं कि मैहर (सतना) को जिला बनाया जाए. वे खुले मंच से कह चुके हैं कि जो उनके क्षेत्र के विकास की बात करेगा, वे उसके साथ रहेंगे. वहीं दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह भी चाचौड़ा को लंबे समय से जिला बनाने की मांग कर रहे थे.  वे भी कई बार अपनी ही सरकार को इस मुद़्दे को लेकर घेर चुके हैं. नागदा को भी जिला बनाकर सीएम कमलनाथ ने विधायक दिलीप सिंह गुर्जर की नाराजगी दूर की है.

सरकार में बैठकों का दौर जारी
आपको बता दें कि कमलनाथ कैबिनेट की 3 दिन में यह दूसरी बार कैबिनेट बैठक थी. इससे पहले रविवार को कैबिनेट की बैठक में संवैधानिक पदों पर नियुक्तियां और कर्मचारियों के डीए बढ़ाए जाने को लेकर फैसला लिया गया था

Hot this week

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

Topics

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img