19 रुपए से ज्यादा नहीं हो सकती किसी चैनल की कीमत TRAI का बड़ा फैसला

नई दिल्ली। ट्राई द्वारा केबल टीवी और डीटीएच चैनल्स को लेकर बनाए नए नियम को लागू करने की तारीख अब 29 दिसंबर की बजाय 31 जनवरी हो गई है। इसका मतलब अब यूजर 31 जनवरी तक अपनी पसंद के चैनल्स चुन पाएगा। इस बीच, भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी चैनल की मासिक शुल्क 19 रुपए से ज्यादा नहीं हो सकता है। इससे उन ग्राहकों को फायदा होगा जो सैटेलाइट या केबल टीवी ऑपरेटर्स के बनाए पैकेज से संतुष्ट नहीं हैं।

सैटेलाइट या केबल टीवी ऑपरेटर्स ने ट्राई के सामने जो पैकेज प्रस्तावित किए हैं, उनमें कुछ चैनलों की कीमत बहुत ज्यादा है। कुछ-कुछ चैनल के लिए तो एक महीने में 60 रुपए तक का शुल्क बताया गया है। इसी स्थिति को देखते हुए ट्राई ने नए निर्देश जारी किए हैं।

अधिकारियों का मानना है कि नए निर्देश आने के बाद सैटेलाइट या केबल टीवी ऑपरेटर्स हर चैनल की कीमत तय करेंगे।

इससे पहले ट्राई के सचिव एस के गुप्ता ने कहा था कि ‘हमने ब्रॉडकास्टर्स, डीटीएच ऑपरेटरों और एमएसओ (मल्टी-सिस्टम ऑपरेटरों) के साथ एक बैठक की। सभी ने नए नियमों को लागू करने की अपनी तत्परता दिखाई। हालांकि, उन्होंने अनुरोध किया कि ग्राहकों को कुछ और समय दिया जाए ताकि वे अपने हिसाब से चैनल चुन सकें जिससे आगे उन्हें परेशानी न हो।

बता दें कि ट्राई के नए नियम 29 दिसंबर से लागू होने वाले थे जिसके लिए डीटूएच कंपनियों ने तैयारी भी कर ली है। वहीं दूसरी तरफ आप यूजर को यह समझ नहीं आ रहा था कि वो इस दौरान अपने केबल और डीटीएच चैनल्स कैसे चुनेगा।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाल ही में निर्देश जारी किए हैं जिसके बाद ब्रॉडकास्ट सेक्टर को अपने कंज्यूमर को चैनल सेलेक्ट करने और उसी के पैसे देने का ऑप्शन उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद अब खबरें आ रहीं हैं कि ट्राई के इस आदेश के बाद अब टीवी देखना महंगा होगा।

Sources :- naidunia.jagran.com

Hot this week

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

Topics

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img