Intel रिलायंस इंडस्ट्रीज के Jio प्लेटफॉर्म्स में 1894.50 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Reliance Jio में 0.39 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी Intel

दबंग भारत न्यूज़ : अमेरिका की मल्टीनेशनल कंपनी इंटेल Intel रिलायंस इंडस्ट्रीज के Jio प्लेटफॉर्म्स में 1894.50 करोड़ रुपये का निवेश करेगी इसके साथ ही करीब तीन महीने में​ रिलायंस जियो Reliance Jio में विदेशी कंपनियों द्वारा ये 12 वां निवेश है.

इसके पहले फेसबुक, सिल्वर लेक पार्टनर्स, vista, जनरल अटलांटिक, KKR, मुबाडाला, सिल्वर लेक, ADIA, TPG, L Catterton, PIF ने ​जियो में निवेश किया है. बता दें कि रिलायंस ने जियो प्लेटफॉर्म्स की हिस्सेदारी बिक्री से 117,588.45 करोड़ रुपये जुटाए हैं. आरआईएल को अब तक जियो प्लेटफॉर्म्स की 25.09 हिस्सेदारी के लिए निवेश मिल चुका है

इंटेल कैपिटल के साथ यह निवेश साझेदारी जियो प्लेटफॉर्म्स की 4.91 लाख करोड़ रुपए की इक्विटी वैल्यू पर हुई है. जियो प्लेटफॉर्म्स की एंटरप्राइजेज वैल्यू 5.16 लाख करोड़ रुपए तय की गई है. इस निवेश के जरिए इंटेल कैपिटल को जियो प्लेटफॉर्म्स की 0.39 फीसदी हिस्सेदारी फुली डायलूटिड आधार पर दी जाएगी

इस साझेदारी से टेक क्षमता के विस्तार में मदद मिलेगी: अंबानी 

इस डील पर RILके चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि ग्लोबल टेक कंपनियों के लिए Intel अहम साझेदार है. Intel के साथ साझेदारी का देशवासियों को फायदा होगा. इस साझेदारी से टेक क्षमता के विस्तार में मदद मिलेगी. वहीं इस डील पर INTEL का कहना है कि सस्ती डिजिटल सेवाओं पर Jio का फोकस है. इस निवेश से भारत की डिजिटल सेवा में बड़ा योगदान मिलेगा. डिजिटल सेवाओं से लोगों की जिंदगी बेहतर होगी

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img