Hero ने 50 हजार से भी कम में लॉन्च की नई बाइक, धांसू हैं फीचर्स

Hero HF Deluxe IBS, देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने इंडियन मार्केट में हीरो एचएफ डीलक्स आईबीएस (Hero HF Deluxe IBS) को लॉन्च कर दिया है.

नई दिल्ली : Hero HF Deluxe IBS, देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने इंडियन मार्केट में हीरो एचएफ डीलक्स आईबीएस (Hero HF Deluxe IBS) को लॉन्च कर दिया है. हीरो की यह बाइक कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) से लैस है. हालांकि हीरो ने इसे इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) नाम दिया है. बाइक का दिल्ली में एक्स शोरूम प्राइस 49,300 रुपये है. आपको बता दें कि सरकार की तरफ से 1 अप्रैल 2019 से लागू होने वाले नए सेफ्टी फीचर को देखते हुए कंपनी ने इसे लॉन्च किया है.

पहले से बड़े 130 एमएम के रियर ड्रम
नए नियम के अनुसार 125 सीसी से कम इंजन वाली बाइक्स में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम होना जरूरी है. इसके अलावा बाइक (HF Deluxe) में 130 एमएम के बड़े रियर ड्रम दिए गए हैं. इसके अलावा फोटो में देखने में बाइक के पहले जैसे ही फीचर लग रहे हैं. i3S पावर्ड बाइक में 97.2 सीसी का एयरकूल्ड, 4- स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर ओएचसी इंजन दिया गया है. बाइक का इंजन 8,000 आरपीएम पर 8.24 bhp की पावर और 8,000 rpm पर 8.05 Nm की टॉर्क जेनरेट करता है.

किक और इलेक्ट्रिक स्टार्ट दोनों ही विकल्प
बाइक में किक और इलेक्ट्रिक स्टार्ट दोनों का ही विकल्प दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक 88.24 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है. दरअसल बाइक को i3S तकनीक से लैस किया गया है. इसका तात्पर्य है कि यह आइडल स्टार्ट स्टॉप सिस्टम से लैस है, जिससे बाइक ज्यादा माइलेज देगी. बाइक बाजार में बिना i3S अपटेड के साथ भी उपलब्ध होगी.

ब्रेकिंग सिस्टम पहले से बेहतर होने से अब यह कम समय और दूरी में रुक जाएगी. नई Hero HF Deluxe IBS पांच कलर और चार ड्यूल कलर वेरिएंट में आई है. इनमें ‘हेवी ग्रे’ के साथ ब्लैक, कैंडी ब्लेजिंग रेड, ब्लैक विथ रेड, ब्लैक विथ पर्पल, हेवी ग्रे विथ ग्रीन शामिल है.

Sources :- zeenews.india.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img