पंकज त्रिपाठी उन अभिनेताओं में से हैं जो हर रोल में खुद को ढ़ालने में माहिर हैं.

‘वैलेंटाइन डे’ पर पंकज त्रिपाठी का यह पोस्ट पढ़ा या नहीं?

नई दिल्ली: पंकज त्रिपाठी उन अभिनेताओं में से हैं जो हर रोल में खुद को ढ़ालने में माहिर हैं. ‘बरेली की बर्फी’, ‘स्त्री’, सैक्रेड गेम्स के बाद अब ‘मिर्जापुर’ के ‘कालीन भैया’ बनकर पंकज लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं. पंकज त्रिपाठी के लिए 2018 का साल अब तक का बेस्ट रहा है, उन्होंने नेशनल अवार्ड्स जीते हैं और बड़ी एवं छोटी दोनों स्क्रीनों पर अविश्वसनीय परफॉर्मेंस दी है. पिछले कई सालों से काम कर रहे इस अभिनेता को आखिरकार अब पिछले कुछ महीनों में एक ऐसी प्रतिभा के रूप में पहचाना जा रहा है जिनका अभिनय देखने से अब कोई चूकना नहीं रहना चाहता. पंकज त्रिपाठी के डायलॉग्स ही उनकी अभिनय की जान है.

वहीं, ‘वैलेंटाइन डे’ को लेकर कुछ लोग पंकज की राय जानना चाहते थे. इसलिए उन्होंने कुछ देर पहले ही अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “‘वैलेंटाइन डे’ को लेकर कुछ लोगों ने मैसेज किया है और मेरा ओपिनियन जानना चाहा है. मेरा मानना है कि ये सुहानी मौसम फिजाओं में प्रेम रंग घोलती है. अलग-अलग संस्कृतियों में अलग तरीके से इसे सेलिब्रेट किया जाता है. बचपन से हमने वसंत ऋतु का साहित्य पढ़ा है. आप भी समय निकालिए और पढ़कर देखिए. अज्ञेय, निराला, पंत, रघुवीर सहाय, केदारनाथ सिंह, जायसी और किसने नही लिखा है इस ऋतु पर. इस समय में हवाओं, फूलों की छटा को कभी महसूस करके देखिए. दुनिया प्रेम से चलती है. एक दूसरे के प्रति आस्था, विस्वास, सम्मान और प्रेम समाज को बेहतर बनाता है. इसे नाम चाहे जो भी दीजिए फर्क नहीं पड़ता.”

वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज इन दिनों सुशांत और जैकलीन के साथ धर्मा प्रोडक्शन्स की ”ड्राइव”, नेटफ्लिक्स के ”सेक्रेड गेम्स का सीजन 2”, अमेजन प्राइम के ”मिर्जापुर का सीजन 2”, सलमान खान फिल्म्स की सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित “कागज” और कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ दिनेश विजान की ”लुका छुपी” को लेकर काफी व्यस्त हैं.

Sources :- zeenews.india.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img