आठ बम धमाकों से श्रीलंका में हाहाकार, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने की कड़ी निंदा

श्रीलंका में एक के बाद एक लगातार आठ धमाके हुए हैं।

ईस्टर संडे के मौके पर श्रीलंका में एक के बाद एक लगातार आठ धमाके हुए हैं। श्रीलंका के तीन चर्चों और तीन पांच सितारा होटलों में हुए बम धमाकों के बाद दोपहर को दो और धमाके हुए। इन धमाकों में अभी तक 158 लोगों की मौत हो चुकी है, लगभग 300 घायल हैं।

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार मरने वालों की संख्या 158 हो गई है। वहीं 35 विदेशी नागरिकों के भी मारे जाने की खबर है। 300 से ज्यादा लोग इन धमाकों में घायल हो गए हैं। कोलंबो नेशनल अस्पताल के अधिकारी ने कहा, ‘घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना है।’ श्रीलंका में हुए बम धमाकों को लेकर भारतीय नेताओं और खिलाड़ियों ने दुख जाहिर करते हुए घटना की निंदा की है। 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, कोलंबो में कई बम धमाकों की रिपोर्ट से मैं दुखी और परेशान हूं, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए हैं और 300 से अधिक घायल हुए हैं।
मैं आतंकवाद के इस घृणित कार्य की कड़ी निंदा करता हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धमाकों की कड़े शब्दों में निंदा की है। पीएम मोदी ने कहा, श्रीलंका में हुए भयानक विस्फोटों की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे क्षेत्र में इस तरह की बर्बरता के लिए कोई जगह नहीं है। मेरी प्रार्थना पीड़त परिवारों के साथ है। 

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बम धमाकों को लेकर दुख जताया है। सुषमा ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायुक्त के साथ लगातार संपर्क में हूं। हम परिस्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।’ 

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, “ईस्टर रविवार के पवित्र अवसर पर कोलंबो में हुए धमाकों में हताहत मासूम नागरिकों और उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। इस पावन अवसर पर इस विक्षिप्त हिंसा पर स्तब्ध हूं। इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं। ईश्वर घायलों और हताहतों के परिजनों को शोक की इस घड़ी में धैर्य और साहस दें।” 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, श्रीलंका से आ रही परेशान करने वाली खबर पर मैं दुखी और स्तब्ध हूं। हिंसा के सभी रूप अस्वीकार्य हैं। ईस्टर शांति का त्योहार है। मेरी प्रार्थना पीड़ित परिवारों के साथ है। 

कांग्रेस नेता शशि थरुर ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए ट्वीट किया, श्रीलंका में चर्च और होटलों में हुए बम विस्फोट की खबर से हैरान और दुखी हूं। असहिष्णुता, कट्टरता और आतंकवाद दुख की कोई सीमा नहीं जानते। उस सुंदर भूमि के पीड़ित परिवारों के लिए मेरी प्रार्थना उनके साथ है। मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूं। 

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने ट्वीट किया, मेरी प्रार्थना श्रीलंका के साथ है। वो एक बहुत सुंदर देश है। 

Source :- www.amarujala.com

Hot this week

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...

पुलिया निर्माण के बीच बड़ी पहल, वैकल्पिक रास्ते ने खत्म की ग्रामीणों की परेशानी

महराजगंज। चिऊरहां-बागापार मार्ग पर लंबे समय से बनी आवागमन...

परतावल के स्कूलों में वार्षिकोत्सव की धूम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

महराजगंज : परतावल ब्लॉक क्षेत्र के स्वर्गीय शिवपूजन दास...

परतावल में अंश अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर का शुभारंभ

महराजगंज - नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15...

श्यामदेउरवा थाने के नवनिर्मित मुख्य द्वार का एसपी ने किया उद्घाटन

महराजगंज - पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना श्यामदेउरवा का...

Topics

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...

पुलिया निर्माण के बीच बड़ी पहल, वैकल्पिक रास्ते ने खत्म की ग्रामीणों की परेशानी

महराजगंज। चिऊरहां-बागापार मार्ग पर लंबे समय से बनी आवागमन...

परतावल में अंश अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर का शुभारंभ

महराजगंज - नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15...

श्यामदेउरवा थाने के नवनिर्मित मुख्य द्वार का एसपी ने किया उद्घाटन

महराजगंज - पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना श्यामदेउरवा का...

पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 में गड़बड़ी के आरोप, सत्यापन के नाम पर वसूली की शिकायतें तेज

महराजगंज: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना...

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ट्रॉफी व मिठाई देकर सम्मानित किया गया

महराजगंज - पंचायत इंटर कॉलेज, परतावल बाजार में बुधवार...

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img