मानक विहीन सीसी सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

परतावल/ महराजगंज

लोक निर्माण विभाग द्धारा बनाई जा रही आरसीसी सड़क में अनियमितता उजागर हुई है। इसको लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने घंटों सड़क पर हंगामा काटा। मामला श्यामदेउरवां रामपुर सम्पर्क मार्ग पर बन रहे आरसीसी सड़क का है।

 मामले में अवर अभियंता ने जांच करने का आश्वासन दिया है।

परतावल ब्लाक के ग्राम पंचायत श्यामदेउरवां में हो रहे सीसी सड़क निर्माण के गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीण घंटों सड़क पर हंगामा करते रहे। उनका आरोप था कि ठेकेदार द्धारा मनमानी ढ़ंग से बिना बेस बनाए ही मसाला डलवा रहा है। ऐसे में अगल बगल से तो मोटाई 6 इंच दिख रहा है लेकिन बिच में मोटाई मात्र 3 इंच ही है।

इसके अलावा मोरंग के जगह पिले रंग की मिट्टी का मिलावट कर निर्माण हो रहा है। मसाले की गुणवत्ता भी ठीक नही है। ऐसे में सड़क एक बरसात भी नहीं टिक पाएगी। हाल ही में श्यामदेउरवां चौराहे से महम्मदा रोड पर बने आरसीसी सड़क का भी इसी तरह से निर्माण कराया गया था जो अभी से टूटने लगा है। सड़क निर्माण के बाद एक दिन भी तरी नही कराई गई। ग्रामीण अमरजीत साहनी,मनोज सिंह, सदानन्द चौरसिया, निकलेश , अरविंद शर्मा, गोविंद,नवनीत,विक्की सिंह, बब्लू गुप्ता आदि ने निर्माण पर रोक लगाने की मांग करते हुए गुणवत्ता युक्त निर्माण कराने की मांग की है।

इस सम्बंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता डीएन सिंह ने बताया कि 32 लाख की लागत से 450 मीटर लम्बा तथा 6 इंच मोटाई का आरसीसी निर्माण कराया जा रहा है। कार्य के समय हमारा उपस्थित रहना सम्भव नहीं है। शिकायत के आधार पर जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img