Android 11 का पहला लुक आया सामने, जानें क्या है खास

गूगल ने एंड्रॉयड 11 (Android 11) का पहला डेवलपर प्रीव्यू जारी कर दिया है |

गूगल ने एंड्रॉयड 11 (Android 11) का पहला डेवलपर प्रीव्यू जारी कर दिया है, हालांकि Android 11 का यह प्रीव्यू फिलहाल पिक्सल स्मार्टफोन के लिए ही जारी हुआ है। वहीं आम यूजर्स के लिए एंड्रॉयड 11 की लॉन्चिंग 2020 की तीसरी तिमाही में होगी। कहा जा रहा है कि Android 11 का बीटा वर्जन गूगल के सालाना I/O 2020 इवेंट में लॉन्च होगा।

Android 11 डेवलपर प्रीव्यू के फीचर्स
जैसा कि यह एंड्रॉयड 11 का पहला डेवलपर प्रीव्यू है तो ऐसे में इसमें कुछ फिलहाल खास फीचर्स तो नहीं है, लेकिन इसमें पंचहोल स्क्रीन का फीचर जरूर जोड़ा गया है। पंचहोल के अलावा गूगल ने इसमें वाटरफॉल स्क्रीन का भी सपोर्ट दिया है। इसके अलावा गूगल ने एंड्रॉयड 11 में 5जी पर भी फोकस किया है। प्राइवेसी पर भी फोकस किया गया है। जैसे- एप को दिए जाने वाले परमिशन पर आपका कंट्रोल होगा कि आप उसे कब और किसी चीज का एक्सेस दे रहे हैं।

Android 11 के पहले प्रीव्यू में स्क्रीन रिकॉर्डर दिया गया है जिसे क्विक सेटिंग टॉगल से एक्टिव किया जा सकेगा। एक बड़ा बदलाव यह हुआ है कि फ्लाइट मोड ऑन करने पर ब्लूटूथ अपने आप बंद हो जाएगा। इसके अलावा गूगल ने स्क्रीनशॉट लेने के तरीके को लेकर भी कुछ बदलाव किया है।

इन स्मार्टफोन को मिल रहा है Android 11 का प्रीव्यू अपडेट
Android 11 के सपोर्ट वाले फोन की बात करें तो हर बार की तरह गूगल ने फिलहाल सिर्फ पिक्सल फोन के लिए ही एंड्रॉयड 11 का प्रीव्यू जारी किया है। ऐसे में  Google Pixel 2, Pixel 2 XL, Pixel 3, Pixel 3 XL, Pixel 3a, Pixel 3a XL, Pixel 4 और Pixel 4 XL के यूजर्स एंड्रॉयड 11 का डेवलपर प्रीव्यू डाउनलोड कर सकते हैं।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img